IMF : जापान की अर्थव्यवस्था को जबदरस्त झटका ,आईएमफ के अनुसार वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मंदी के चलते जापान की अर्थव्यवस्था को जबदरस्त झटका लगा है, जिसके चलते उससे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी का ताज छिन गया है और जर्मनी ने उसका स्थान ले लिया है। जापान की जीडीपी में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमरीकी डालर के मुकाबले जापान के येन की वैल्यू गिर रही है, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

जापान की जीडीपी 4.2 ट्रिलियन पर आ गई है, जबकि जर्मनी की यह द 4.5 है। यानी कि सालाना आधार पर जापान की जीडीपी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी बीच एक खुशखबरी यह भी है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जो अनुमान लगाया है, वह भारत के लिए सुखद संदेश लेकर आया है।|

आईएमफ के अनुसार वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएमफ के अनुसार 43.89 ट्रिलियन के साथ चीन नंबर एक, दूसरे पर अमरीका 32.69 ट्रिलियन, 19.65 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत तीसरे नंबर पर आ जाएगा। इसके अलावा 7.38 ट्रिलियन के साथ जापान चौथे नंबर पर, जर्मनी 6.55 ट्रिलियन के साथ पांचवें, 6.17 ट्रिलियन के साथ इंडोनेशिया और 5.85 ट्रिलियन डॉलर के साथ रूस दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *