विधान सभा उपाध्यक्ष के 47वें जन्म दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष ने दी बधाई।

शिमला:    आज दिनांक 12 मार्च 2024 को हि0 प्र0 विधान सभा के उपाध्यक्ष  श्री  विनय कुमार को हि0 प्र0 विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने 47वें जन्म दिवस की बधाई दी है। गौरतलव है कि श्री  विनय कुमार का जन्म 12 मार्च, 1978 को मैना बाग  जिला सिरमौर में हुआ है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष के कार्यलय कक्ष में शिष्टाचार  भेंट करने आए  उपाध्यक्ष  विनय कुमार  को श्री पठानियां ने मिठाई खिलाकर अपनी ओर से शुभ कामनाऐं एवं बधाई दी । अपने बधाई सन्देश में श्री पठानियां  ने कहा कि श्री  विनय कुमार   एक कर्मठ,साहसी एवं युवा नेता है तथा वर्ष 2012 से लगातार चुनाव जीतकर विधान सभा पंहुचे है। श्री पठानियां  ने कहा कि श्री  विनय कुमार 2012 में पहली बार रेणुका विधान सभा क्षेत्र से  चुनाव जीते थे तथा तत्कालीन वीरभद्र सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाये गये थे। श्री  विनय कुमार वर्ष 2017 तथा 2022 में पून:  विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए तथा पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र में 19 दिसम्बर 2023 को सर्वसम्मति से विधान सभा के उपाध्यक्ष चुने गये। श्री पठानियां  ने श्री  विनय कुमार को अपनी ओर से जन्म दिवस की शुभकामनांए दी है तथा दीर्धायु की कामना की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *