सस्ते राशन के डिपुओं में ब्रांडेंड वस्तुएं पोस मशीनों के माध्यम से सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। पॉस मशीनों में टाटा, बजाज, डाबर और गोदरेज के करीब 70 प्रोडक्ट फीड कर दिए हैं। लोगों को प्रिंट रेट से आठ से 15 फीसदी कम रेट पर ब्रांडेंड सामान डिपुओं में मिलेगा। ऐसे में लोग भी अपने-अपने डिपो संचालकों को ब्राडेंड वस्तुएं डिपुओं में उपलब्ध करवाने की डिमांड दें, ताकि उन्हें घरद्वार के नजदीक ब्राडेंड वस्तुएं कम दामों पर खरीदने को मिल सकें। बता दें कि प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन प्रदेश के डिपुओं को पीडीएस राशन के अलावा नॉन कंट्रोल सामान भी सस्ते दामों पर मुहैया करवा रहा है। प्रदेश में करीब 26 नामी कंपनियों के 600 से अधिक प्रोडक्ट पिछले दो वर्षों से लोगों को एक छत्त के नीचे मुहैया करवाए जा रहे हैं, फिर भी डिपो संचालक नॉन कंट्रोल सामान खरीदने में खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
डिपुओं की पोस मशीनों में डॉबर के 29, गोदरेज के 20, बजाज के 20 और टाटा के दो प्रोडक्ट फीड करवाए गए हैं। स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन डिपो संचालकों को नॉन कंट्रोल सामान पर जहां आठ से 25 फीसदी डिस्काउंट मुहैया करवा रहा है। ग्राहकों को आठ से 15 फीसदी डिस्काउंट प्रिंट रेट से कम रेट पर मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि लोग अपने-अपने डिपो संचालकों को ब्रांडेंड कंपनियों का सामान मंगवाने के लिए कहें, ताकि उन्हें घरद्वार के नजदीक ब्रांडेंड कंपनियों का सामान सस्ते दामों पर मिल सके।