अब बागी विधायकॊं के घर पर सीआरपीएफ, बागी राणा ने कहा कि अपने गिरेबां में झांके मुख्यमंत्री

अश्वनी वर्माशिमला। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के बागी और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठिनया द्वारा अयॊग्य ठहराये गए विधायकॊं  कॊ दामादॊं की तरह सेवा करने में लगी है। मानॊं यह सभी विधायक अब भाजपा के हिस्से बन चुके हैं। जबिक मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि इन बागी नेताऒं का तॊ वह हाल है जैसे इनके पीछे कॊई देवता लग गया है। इधर- उधर भागे फिर रहे हैं। उनका कहना है कि इन नेताऒं कॊ प्रदेश के जनता कांग्रेस कॊ धॊखा देने के कारणा माफ नहीं करेगी। जबिक उन्हीं के जिले के बागी विधायक राजेन्द्र राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कॊ अपने गिरेबां में झांकना चिहए कि मौजूदा हालात के लिए वे कितने जिम्मेवार हैं।

उधर, आज  बागी विधायकॊं के घर पर भी सीआरपीएफ के तैनात कर दिए गए हैं। ताकि उनके पिरजनॊं कॊ भी प्रदेश सरकार परेशान न कर सके। इन बागी विधायकॊं कॊ केन्द्र सरकार पहले ही वाई प्लस की सुरक्षा दे चुकी है। इनकी सेवा ऐसे हॊ रही है जैसे किसी के घार पर दामाद की सेवा हॊती है। यह सुरक्षा घेरा निर्दलीय विधायकॊं कॊ भी मुहैया करवाया गया है। कांग्रेस के बागी एवं कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्‌टों के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।  कुछ बागी और आजाद विधायकॊं के  घरों पर भी अब सीआरपीएफ  सुरक्षा के लिए लगाई गई है। विधायक पहले ही सीआरपीएफ के पहरे में है।

जानकारी मिल रही है कि हमीरपुर में निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, गगरेट में कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा और कुटलेहड़ देवेंद्र कुमार भुट्टो के घर पर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए  है। कुल छह विधायकॊं के घरॊं में यह जवान तैनात बिताए जा रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए जरूर परेशानी का कारण हॊ सकते हैं। शिफ्टॊं में जवानॊं कॊ तैनात किया गया है। हर घर पर छह सीआरपीएफ के जवान तैनात बताए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में डर का माहौल भी बनता नजर आ रहा है। पहले ही 17 दिनॊं से ये बागी विधायक सीआरपीएफ के घेरे में है। मानॊं इनका कभी भी भाजपा में प्रवेश हॊ सकता है। पहले ये विधायक चंडीगढ़ के एक हॊटल में थे। उसके बाद ऋषिकेश में गंगा जी में नहाते देखे गए। अब ये विधायक गुड़गांव में बताए जा रहे हैं। जबिक गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा और उनके पिता पर जॊ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसके बाद उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिली है। पर उन्हें कल शिमला में थाने में भी हाजिरी देनी है। देखना यह है कि वे कल शिमला आते भी हैं या नहीं।

बागी राजेन्द्र राणा का उवाच

कुर्सी जाने के खौफ और अपना असली चेहरा जनता के सामने आने से परेशान हैं मुख्यमंत्री सुक्खू– राणा

सत्ता के उन्माद में आकर चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे बनाना और उनके कारोबार बंद करवाने के लिए पुलिस बल का सहारा लेने जैसा कृत्य एक संकीर्ण सोच वाला हुक्मरान ही कर सकता है। और यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति को कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश पर थौंप रखा है।

अब जिस तरह से सुक्खू ने नौ विधायकों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू किया है और मोर्चा खोल रखा है, उससे अब प्रदेश के साथ-साथ पूरा देश उनके तानाशाही रवैया को जानने लग गया है । यह हकीकत भी जनता के सामने आ गई है कि वह अपने चुने हुए विधायकों को विकास की दृष्टि से भी और इंसानियत की दृष्टि से भी प्रताड़ित और जलील कर रहे थे। उनकी जलालत को और अधिक न सहते हुए इन नौ विधायकों ने स्वाभिमान को तरजीह दी और बगावत का बिगुल फूंक दिया।

सुक्खू को हमें कोसने से पहले अपने गिरेवा में झांक कर यह देखना चाहिए कि प्रदेश में पैदा हुए इस हालात के लिए असली गुनहगार कौन है ..? उन्हें यह भी समझ लेना चाहिए कि लोकतांत्रिक प्रणाली में कोई परमानेंट नहीं है। जैसा बर्तन डालोगे, वह डबल होकर वापस भी मुड़ेगा।

पूरा प्रदेश अब इस हकीकत को जान गया है कि 9 विधायक प्रदेश को बचाने के लिए संघर्ष की राह पर चले हैं और अब इन विधायकों के दबाव में आकर ही सुक्खू सरकार को भर्तियों के रिजल्ट निकालना का फैसला लेना पड़ा है।

जनता जानना चाहती है कि यह फैसला इतने लंबे समय तक लटका कर क्यों रखा गया और नौजवानों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ किया गया ।

क्या यह हकीकत नहीं है कि जब चादर लगी फटने तो सुक्खू ओहदे लगे बांटने ..

असंतुष्ट नेताओं के हलकों की नगर कौंसिल में नॉमिनेट किए गए कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हटाकर आप क्या साबित करना चाहते हैं.. क्या सत्ता का खौफ दिखाकर आप डराने धमकाने की राजनीति में सफल हो जाएंगे ..?

जो अधिकारी मुख्यमंत्री के दबाव में आकर कानून की धज्जियां उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी समझ लेना चाहिए कि वक्त तेजी से बदलता है..

अनुराग ठाकुर टिकट मिलने के बाद पहुंचे हिमाचल

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अनुराग ठाकुर आज दिल्ली से हिमाचल आ गए हैं। अनुराग ठाकुर की कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगुवाई की। अनुराग ठाकुर ने बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की चारों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के काम इतिहास लिखने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों व मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों को लेकर हम जन-जन के बीच जाएंगे। उन्होंने लगातार पांचवीं बार टिकट देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *