चुनावी बिगुल बजा,भाजपा ST मोर्चा भी तैयार

जनजातीय समाज से जुड़ी केंद्र सरकार की नीतियों को पहुंचाएगा जनता के द्वार..
जनजातीय महा संपर्क अभियान का शुभारंभ
बिंदल और जयराम की अगुवाई में हुआ शुभारंभ
देश में आम चुनाव का बिगुल बजते ही हिमाचल प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भी चुनावी कमर कस ली है। मोर्चा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में जनजाति समाज को जागरूक करने के लिए जनजाति महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। शिमला में इसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने की। इस मौके पर बिंदल और जयराम की जोड़ी ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाई और इसे जनता के द्वारा पहुंचाने का आह्वान किया। यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र एसटी मोर्चा के प्रभारी प्रदीप सिंह सिंगटा ने दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक दशक के भीतर जनजाति समाज के लिए वह सब करके दिखाया है जो आजादी के साढ़े सात दशकों तक पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में 50000 से अधिक पत्रक आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि इस पत्रक के माध्यम से महा संपर्क अभियान को धरातल तक उतारा जाएगा। उन्होंने दावा बताया कि देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आएगी और हिमाचल प्रदेश में चारों सीट  भाजपा की झोली में जाएगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवम विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम शिमला जिला प्रभारी शांता नेगी एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष वीना नेगी, उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश,बीएन भारद्वाज धर्म नेगी ,खजान ठाकुर,महामंत्री  अशोक राज अनिल भारद्वाज , कोषाध्यक्ष गोविंद राणा,विक्रम नेगी, शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट,  महेश नेगी,सुरेश सिंगटा  कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *