आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला

में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के सह समन्वयक कँवर रवींद्र सिंह ने किसानों न्याय गारंटी का अवलोकन किया। ये कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय मेनिफेस्टो में दी गई किसानों के लिए हैं। इसके बाद पर्ची पूरे हिमाचल प्रदेश में घर घर जाकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस बांटेगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान कांग्रेस की जो मीटिंग 20 मार्च को दिल्ली  में हुई थी उसमें दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार ये किसान न्याय गारंटी पूरे देश और प्रदेश में लोगो के बीच विस्तृत की जाएगी। इस किसान  न्याय गिरने पत्र में पाँच गौरंटी या कांग्रेस  किसानों को देगी जिसमें किसान को जीएसटी मुक्त करना,एमएसपी को क़ानूनी दर्जा देना , कृषि  ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना करना,आयात निर्यात नीति को किसानों के हित के  लिए बदलना तथा पीएम फसल बीमा योजना  में बदलाव करना है।इस प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति करी।जिसमें रवि शर्मा को किसान कांग्रेस ठेओग कुमारसाईं ब्लॉक का अध्यक्ष और और संजीव शर्मा को कुणाल कोठखाई का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही गोविंद शर्मा और संदीप काँवर को थिओग कुमारसाईं ब्लॉक किसान कांग्रेस का सह समन्वयक नियुक्त किया गया। इस प्रेस वार्ता के दौरान कँवर रवीन्द्र सिंह ने केंद्र की सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाय। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत में पिछले १० वर्षों से कोई सुधार नहीं हो पाया। इस प्रेस वार्ता में महासचिव संगठन पुराण चन्द, महासचिव अध्यक्ष जोगटा, सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष सचिन बरवाल एवं युवा कांग्रेस प्रवक्ता विक्रांत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *