विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी के खिलाफ धर्मशाला न्यायालय में मानहानि का मुकद्दमा दायर किया

विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी के खिलाफ धर्मशाला न्यायालय में मानहानि का मुकद्दमा दायर किया

धर्मशाला ।

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी के खिलाफ धर्मशाला न्यायालय में मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है। एसपी गांधी ने भी सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है। एसपी ने यह केस, 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर दायर किया है।

शिकायत के अनुसार, 23 मई 2025 को शिमला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी संजीव गांधी ने मीडिया के सामने यह दावा किया कि उनके पास विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक और आपराधिक साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च 2024 में छह कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के पीछे सुधीर शर्मा का षड्यंत्र था और उन्होंने इन विधायकों को रिश्वत देकर पार्टी बदलने के लिए प्रेरित किया। यह भी आरोप लगाया कि विधायक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एक आत्महत्या मामले (बिमल नेगी केस की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर इस मकसद से वायरल करवाई ताकि उन्हें (संजीव गांधी को) लज्जित और अपमानित किया जा सके। दी गई शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी अदालत में सौंपी गई है, जिसमें संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस की रिकॉर्डिंग संलग्न है। इसके अतिरिक्त, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 63 के तहत एक प्रमाण पत्र और प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों की प्रेस कवरेज भी प्रमाण बतौर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *