अवैध खनन व बिना नम्बर प्लेट जेसीबी /टिप्पर /ट्रैक्टर चलाने वालों के विरुद्ध विशेष 10-दिवसीय अभियान*

अवैध खनन व बिना नम्बर प्लेट जेसीबी /टिप्पर /ट्रैक्टर चलाने वालों के विरुद्ध विशेष 10-दिवसीय अभियान*

अवैध खनन व बिना नम्बर प्लेट जेसीबी /टिप्पर /ट्रैक्टर चलाने वालों के विरुद्ध विशेष 10-दिवसीय अभियान*

प्रवीण शर्मा बीबीएन 

पुलिस जिला बद्दी में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु बद्दी पुलिस द्वारा एक विशेष 10-दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। यह अभियान अवैध खनन पर कठोर कार्यवाही करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध खनन व बिना नम्बर प्लेट के जीसीबी /टिपर /ट्रैक्टर चलाने वालों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अभियान के तहत खनन संभावित क्षेत्रों में गश्त, औचक निरीक्षण, वाहनों की चेकिंग तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु विशेष ध्यान दिया जाएगा। खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान में आज दिनांक 15-07-2025 को पुलिस अधीक्षक बद्दी की अगुवाई में बीबीएन  के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध खनन में संलिप्त एवं बिना नम्बर प्लेट के कुल 23 वाहन जब्त किए गए। जिनमें अवैध खनन में संलिप्त 08 ट्रेक्टर व 01 टिप्पर तथा बिना नम्बर प्लेट के 06 जेसीबी , 07 ट्रेक्टर व 01 टिप्पर शामिल हैं।

बद्दी पुलिस जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है और अवैध खनन के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *