पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक सम्पन्न, कुलदीप पठानियां ने किए महाकाल के दर्शन

पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक सम्पन्न, कुलदीप पठानियां ने किए महाकाल के दर्शन

पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक सम्पन्न, कुलदीप पठानियां ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन:        मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक दिवसीय पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक सम्पन्न होने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां महाकाल की नगरी उज्जैन पहुँचे जहाँ उन्होने अन्य राज्यों के पीठासीन अधिकारियों के साथ महाकाल के दर्शन किए तथा शीष नवाया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी समितियों को कैसे सशक्त किया जाए हेतु 7 राज्य विधान मण्डलों की  समिति का गठन किया गया था जिसके सभापति मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया गया है। बैठक के समापन पर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समिति की अगली बैठक 2 महीने के भीतर राजस्थान विधान मण्डल में आयोजित की जाएगी ताकि चर्चा को आगे बढ़ाते हुए इसे और भी तर्क संगत तथा सार्थक बनाया जा सके और अपने बहुमुल्य सुझावों के साथ लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को अवगत करवा सकें।

             कुलदीप पठानियां ने पिछले कल रात्री विश्राम उज्जैन में ही किया तथा मध्य रात्री  2:30 बजे महाकाल महाराज की भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि यह एक अनूठा अनुभव था तथा जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। पठानियां ने कहा कि वे महाकाल महाराज के दिव्य दर्शन से अभिभूत हैं तथा उन्होने इस अवसर पर महाकाल दर्शन के दौरान प्रदेश में सुख, समृद्वि,शान्ति तथा हर जन की खुशहाली  की कामना की है व प्रदेश में भारी वर्षा से भू-स्खलन तथा बादल फटने जैसी घटना दोबारा न हो की कामना भी की है। तदोपरान्त पठानियां ने काल भैरव के दर्शन भी किए तथा शीष नवाया। पठानियां पूर्वाह्न 11:40 बजे वायुमार्ग द्वारा इन्दौर से चण्डीगढ़ पहुँचे तथा शिमला के लिए प्रस्थान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *