हरियाणा BJP अध्यक्ष बड़ोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर चलेगा के गैंगरेप का केस, पीड़िता की याचिका मंजूर, पुलिस दे चुकी है क्लोजर रिपोर्ट
रियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ हिमाचल प्रदेश कोर्ट ने फिर मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं. मामला 13 दिसंबर 2023 का है, सुनवाई 30 जुलाई को होगी.
सोलन. हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के लिए अच्छी खबर नहीं है. हिमाचल प्रदेश के कोर्ट में उनके खिलाफ फिर मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं. जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन ने दुष्कर्म पीड़िता की याचिका को मंजूरी दी है और अब मामले की सुनवाई 30 जुलाई को कसौली कोर्ट में होगी.दरअसल, हरियाणा के सोनीपत की महिला का आरोप था कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल ने कसौली के एक होटल में उनके साथ दुराचार किया था. इस पर कसौली थाने में केस दर्ज किया गया और जांच में जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी. हालांकि, महिला ने जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन में इस केस पर दोबारा विचार करने के लिए याचिका लगाई थी.
पीड़ित महिला ने कोर्ट में कहा कि उनका पक्ष नहीं सुना गया और पुलिस ने बिना सुने ही क्लोजर रिपोर्ट दी थी. सोलन की कसौली पुलिस ने इस केस में जांच के बाद बड़ौली और मित्तल के खिलाफ कोई भी सुबूत ना मिलने की बात कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट दी थी और इसी आधार पर पुलिस ने मामले को बंद करने की अपील कोर्ट में की थी. कसौली कोर्ट ने 12 मार्च को पुलिस की अपील स्वीकार कर ली थी.
