राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, थोड़ी देर में करेंगी नामांकन; राहुल-प्रियंका भी साथ।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने वाली हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए आज राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वो जयपुर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ होंगे। हालांकि पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन कराएंगी सोनिया गांधी। यात्रा को ब्रेक देकर राज्यसभा उम्मीदवारी तय करने दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं सोनिया गांधी। राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी हैं, इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट मिलनी है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है, जिससे सोनिया गांधी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। सोनिया इससे पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है, “वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, यह खबर दुनिया भर में जाएगी जिसे सोनिया गांधी ने राजस्थान को चुना है। राजस्थान की चर्चा पूरे देश और दुनिया में होगी। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सभी कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क होगी।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *