HRTC के दिल्ली बस रूट आज होंगे बहाल, वैकल्पिक मार्ग से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे यात्री

एचआरटीसी के हिमाचल से दिल्ली जाने और दिल्ली से हिमाचल आने वाले सभी बस रूट आज से बहाल कर दिए जाएंगे। दिल्ली के बस रुटों के लिए वाकल्पिक मार्ग की पहचान की गई है, इन वाकल्पिक मार्ग के रुटों से बसे दिल्ली भेजी जाएंगी। गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक और दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित कर दिया था। अब दिल्ली आने-जाने का सामान्य परिचालन बुधवार से फिर से शुरू हो जाएगा। एचआरटीसी द्वारा वैकल्पिक मार्ग की पहचान की गई है, जिसमें दिल्ली आईएसबीटी से-मजनू का टीला-वजीराबाद-लोनी- खेखरा-राय मार्ग से दिल्ली रूट की बसें जाएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इन वाकल्पिक मार्ग से आज से बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *