सुप्रीम कोर्ट : इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर SC ने लगाई रोक, कहा- नागरिकों को फंडिंग के बारे में जानने का है पूरा हक

सुप्रीम कोर्ट ने देश में राजनीतिक दलों के चंदे लिए 2018 बनाई गई चुनावी बांड योजना को गुरुवार को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की संविधान पीठ ने ये फैसला दिया।

IMF : जापान की अर्थव्यवस्था को जबदरस्त झटका ,आईएमफ के अनुसार वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मंदी के चलते जापान की अर्थव्यवस्था को जबदरस्त झटका लगा है, जिसके चलते उससे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी का ताज छिन गया है और जर्मनी ने उसका स्थान ले लिया है। जापान की जीडीपी में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमरीकी डालर के मुकाबले जापान के येन की वैल्यू गिर रही है, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

HRTC के दिल्ली बस रूट आज होंगे बहाल, वैकल्पिक मार्ग से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे यात्री

एचआरटीसी के हिमाचल से दिल्ली जाने और दिल्ली से हिमाचल आने वाले सभी बस रूट आज से बहाल कर दिए जाएंगे। दिल्ली के बस रुटों के लिए वाकल्पिक मार्ग की पहचान की गई है, इन वाकल्पिक मार्ग के रुटों से बसे दिल्ली भेजी जाएंगी। गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

कांगड़ा एयरपोर्ट पर रिपोर्ट फाइनल, प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही शुरू होगी भू-अधिग्रहण प्रक्रिया

जिला कांगड़ा के सबसे बड़ी और महत्त्वाकांक्षी परियोजना एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया अब जल्द ही कागजों से निकल कर धरातल पर दिखने शुरू हो जाएगी। जनसुनवाई के बाद जिला प्रशासन की ओर से फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर उसे अगले दो-तीन दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पंजाब सीमा: किसानों पर बल का इस्तेमाल, सरकार अब करेगी कार्रवाई: सरवन पंधेर

किसान नेता पंधेर ने कहा कि देश में पहली बार सीमा सुरक्षा बलों ने किसानों पर बल का इस्तेमाल किया है। इस बारे में विरोधी प्रदर्शन के समर्थन में उन्होंने कहा कि या तो सरकार उनकी मांगों को सुने या फिर उन्हें प्रदर्शन करने दे, जो उनका लोकतंत्रिक अधिकार है। नई दिल्ली: आज किसानों के दिल्ली चलो मार्च का दूसरा दिन है।

Himachal Budget: राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र, इस बार 13 दिन चलेगा सेशन

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पांचवां सत्र बुधवार 14 को राज्यपाल अभिभाषण के साथ शुरू हो रहा है। सत्र के शुरू होते ही 11:00 बजे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल सदन को संबोधित करेंगे और सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पहले साल में किए गए काम का लेखा-जोखा रखेंगे। इस अभिभाषण से ठीक पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण इस बार बजट सत्र छोटा है और 29 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, थोड़ी देर में करेंगी नामांकन; राहुल-प्रियंका भी साथ।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने वाली हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए आज राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वो जयपुर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ होंगे। हालांकि पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

हिमाचल: अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी जाएंगे राज्यसभा, आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिमाचल में राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर जारी सभी अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस टिकट के लिए 5 आवेदन, शिमला से 3, कांगड़ा-मंडी से 1-1

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। सोमवार तक 5 आवेदन जमा हो चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक आवेदन शिमला संसदीय सीट से 3 हैं, जबकि कांगड़ा और मंडी से 1-1 आवेदन जमा हुए हैं।